CG CRIME NEWS:शादी नहीं कराने पर कलियुगी बेटे ने कर दी पिता की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा 

 KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने शादी नहीं करने की बात को लेकर अपने पिता की कुल्हाड़ी से पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी. और इसके बाद खून से लथपथ कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर चिल्लाता हुआ निकला और कहने लगा कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है, इस घटना के बाद कोर्ट ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई हैं.

घटना कोरबा के थाना क्षेत्र के ग्राम दोंदरो से सामने आयी हैं. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी अशोक केवट (30 वर्ष) अपने पिता दिलचंद केवट (55 वर्ष) के साथ ग्राम दोंदरो में रहता था. अजय अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा हैं और उसके सभी भाई अपने अपने परिवारों के साथ रहते थे, अजय अपने पिता दिलचंद के साथ रहता था. और घर का काम संभालता था. अशोक लंबे समय से शादी नहीं होने की वजह से काफी परेशान था.वह चाहता था कि उसके पिता उसकी शादी करवाएं, लेकिन किसी न किसी वजह से बात नहीं बन पा रही थी.

16 जून 2024 को अशोक और उसके पिता खाना खाकर अपने अपने बिस्तर पर लेट गये. इसी दौरान अशोक ने अपने पिता से कहा कि आखिर कब तक मैं आपके लिए खाना बनाता रहूंगा. घर का काम करता रहूंगा. मेरी शादी क्यों नहीं कराते. शादी नहीं होने से मैं बहुत परेशान हूं. आप मेरी शादी करा दीजिए बस. इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में अशोक ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले में दिलचंद की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अशोक को गिरफ्तार कर लिया.

 

कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा 

मामले में शासकीय अभिभाषक कृष्णा द्विवेदी ने बताया कि तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत में पेश किए गए सबूतों के आधार पर अशोक को दोषी पाया गया. कोर्ट ने अशोक को उम्रकैद की सजा सुनाई है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *