स्कूलों में युक्तियुक्तकरण को लेकर राजनीति में गहमा- गहमी ,पूर्व डिप्टी सीएम का बयान- नया सेटअप अन्यायपूर्ण

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 10463 स्कूलों के युक्तियुक्त करण का आदेश जारी किया. जिसे लेकर सियासत शुरू हो गई हैं. छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है.  उन्होंने कहा हैं की यह नया नियम पूरी तरह से अन्यायपूर्ण हैं. यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। दो शिक्षक पहली से पांचवीं तक 18 कक्षाएं लेंगे, यह अमानवीय सोच है.

सिंहदेव ने कहा कि पहली से आठवीं तक की शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं दे सकती है तो सरकार से इस्तीफा दें या निजी क्षेत्रों को शिक्षा सौंप दें. इसे लेकर आज  शिक्षक आज विरोध के लिए उतरे हैं. टीएस सिंहदेव ने कहा कि स्कूलों को बंद करना, मर्ज करना और शिक्षकों का सेटअप कम करना अव्यवहारिक है. इससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होगी. यदि आप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं दे सकते तो इस्तीफा दे दें या शिक्षा को निजी क्षेत्रों को दे दें.

सरकार पैसे बचाने के चक्कर में पदों को समाप्त कर रही है. यदि बच्चे नहीं हैं तो अलग बात है. बच्चे जहां रहते हैं, वहां शिक्षा के अधिकार के तहत शिक्षा उपलब्ध करानी होगी. आप स्कूलों को बंद नहीं कर सकते। स्कूल बंद नहीं होंगे तो आपको शिक्षक भी उपलब्ध कराने होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *