CG Smart Meter: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ता की शिकायते सामने आई है। आरोप है कि स्मार्ट मीटर और चेक मीटर की रीडिंग में काफी अंतर दिखाई दे रहा है। उपभोक्ता की शिकायत पर स्मार्ट मीटर की खपत की जांच के लिए विभाग ने अलग से टेस्ट मीटर लगाया। इसके बाद दोनों मीटरों की रीडिंग की तुलना की गई, जिसमें बड़ा अंतर सामने आया।![]()
उपभोक्ता भावना गुप्ता ने स्मार्ट मीटर की चेकिंग के लिए आवेदन किया था। इसके बाद 27 जुलाई 2026 से 7 अगस्त 2026 तक स्मार्ट मीटर और टेस्ट मीटर की रीडिंग दर्ज की गई।
जांच के दौरान स्मार्ट मीटर की शुरुआती KWH रीडिंग 5374 थी, जो 7 अगस्त को बढ़कर 5676 हो गई। यानी स्मार्ट मीटर के अनुसार इस अवधि में 302 यूनिट बिजली की खपत हुई।
वहीं टेस्ट मीटर की शुरुआती KWH रीडिंग 2474 थी, जो 7 अगस्त को बढ़कर 2589 हो गई। यानी स्मार्ट मीटर के अनुसार इस अवधि में 112 यूनिट बिजली की खपत हुई।
स्मार्ट मीटर ने 190 यूनिट ज्यादा बताईं?
यदि टेस्ट मीटर की शुरुआती और अंतिम रीडिंग के आधार पर 112 यूनिट की खपत मानी जाए, तो स्मार्ट मीटर की 302 यूनिट के मुकाबले अंतर 190 यूनिट का बैठता है। बिजली विभाग ने परीक्षण के दौरान पाया कि स्मार्ट मीटर द्वारा बिजली की खपत टेस्ट मीटर से 190 यूनिट अधिक पाई गई। विभाग ने आगे की कार्रवाई के लिए यह रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी है।

