DURG: दुर्ग जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक चाचा ने अपने बेटे संग मिलके भतीजे की हत्या कर दी.मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है. दरअसल दुर्ग के कादंबरी नगर निवासी अंकित शर्मा (30 साल) 26 मई सोमवार को रोज की तरह सुबह अपने अपने वर्कशॉप गया हुआ था इस दौरान वहां उसका चचेरा भाई उदय शर्मा वहां पहुँच गये, और पारिवारिक विवाद को लेकर अंकित से झगड़ा करने लगे और मार पीट में उतर आये जिससे अंकित बेहोश हो गया.
अंकित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मृतक अंकित के चचेरे भाई उदय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया हैं वही उसके चाचा गिरधारी शर्मा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई हैं.

