CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली.रविवार को कई इलाकों में दिन भर तेज धूप के बाद शाम को अंधड़-गरज के साथ तेज बारिश हुई.जिससे गर्मी से राहत मिली. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे है.मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए यलो और सरगुजा-बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
अचानक मौसम में बदलाव होने से तामपान में 3 से 4 डिग्री गिरावट की संभावना है.जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.अधिकांश जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. बिजली और ओले भी गिर सकते हैं.छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा.
