Raipur Rape Case: बस स्टैंड ले जाकर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Rape Case

Raipur Rape Case: राजधानी रायपुर के आरंग में 13 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने ही बच्चों का देखभाल करने वाली मासूम से दरिंदगी की है। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नया बिजली आफिस के पास रहने वाले 28 वर्षीय आरोपी प्रवीण प्रजापति (Praveen Prajapati Arrest) उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

आरंग बस स्टैंड में मासूम से दुष्कर्म (Arang Bus Stand Rape)

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि 13 वर्षीय मासूम पीड़िता आरोपी के घर पर उसके बच्चों का देखभाल करती थी, आरोपी ने किसी बहाने से मासूम बच्ची को आरंग बस स्टैंड के पास ले जाकर दुष्कर्म (Arang minor girl rape) की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरंग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रवीण प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *