छत्तीसगढ़ में CG बोर्ड और CBSE स्कूलों में फिर से डमी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिसके खिलाफ NSUI के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपा.प्राइवेट स्कूलों की मनमानी , डमी एडमिशन और अनियमित फीस वसूली के खिलाफ NSUI ने विरोध जताया. NSUI की मांग है कि ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द कर उन पर कार्रवाई की जाए ताकि डमी एडमिशन के कारण जो नियमित छात्र है उनके साथ नाइंसाफी न हो.
जानिए क्या है डमी एडमिशन
डमी एडमिशन वह प्रक्रिया है जहाँ छात्रों को नियमित रूप से स्कूल जाने की जरूरत नहीं होती है.डमी एडमिशन लेने वाले छात्र एडमिशन तो ले लेते है. लेकिन स्कूल नहीं जाते. ये विद्यार्थी केवल बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने स्कूल जाते है. डमी एडमिशन लेने वाले छात्र नियमित स्कूल की पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं.
