छात्रों के तनाव दूर करने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 

छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों बाद ही CG बोर्ड के परिणाम जारी होने वाले है. ऐसे में छात्रों के लिए तनाव भरे समय में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्पलाइन सेंटर शुरू किया है. यानी जो छात्र तनाव परिणाम के लिए तनाव में है वे हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18002334363 पर फोन कर  विशेषज्ञों से मार्गदर्शन ले सकते हैं. विषय, कैरियर चयन एवं पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना संबंधी मार्गदर्शन के लिए यह हेल्पलाइन सेंटर बनाया गया है.

बोर्ड का परिणाम जारी होने के बाद कम अंक आने पर कुछ छात्र- छात्राए गलत कदम भी उठा लेते है.साथ ही परिणाम जारी होने से पहले अभिभावकों को बच्चो की चिंता होती है जिसके चलते वे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर करके मार्गदर्शन ले सकते है. कुछ अभिभावक कम अंक आने पर बच्चों पर आक्रोशित हो जाते है, जिसे मार्गदर्शन देने के लिए यह नंबर जारी किया है साथ ही दसवीं के बाद विषय चयन , बारहवी के बाद कैरीयर सम्बंधित सलाह भी ले सकते है. हेल्पलाइन दो पालियों में सुबह 10: 30 से 01 :30 तक एवं दोपहर 02:00 बजे से 05:09 तक संचालित की जा रही है. आज प्रथम दिवस में मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, कैरीयर काउंसलर, अरूणा जैन एवं मण्डल के सहायक प्राध्यापक मनीषी सिंह उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *