CG Video: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच भयंकर मारपीट हो गया। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।![]()
मछली पकड़ने को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार, विवाद तालाब में मछली मारने की बात को लेकर शुरू हुआ था। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। मारपीट में कई लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।
20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कुल 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
