CG News: तालाब में डूबने से 2 मासूमों की मौत, गहरे पानी में डूबे 5-6 साल के बच्चे

talab

CG News: सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चम्पकनगर गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चों की उम्र करीब 5 से 6 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।tcw

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे गांव के तालाब के पास खेलने और नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। शुरुआती जांच में मौत का कारण डूबना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की

घटना के बाद ग्रामीणों ने तालाबों और जलाशयों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है। साथ ही बच्चों को ऐसे स्थानों से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की भी अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *