Mahasamund Murder: कुएं में बोरी में मिला युवक का शव: 20 से 25 दिन पुराना लाश

Mahasamund Murder

Mahasamund Murder: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कुएं से बोरी में भरा एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव की हालत और मौके से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। (महासमुंद कुएं में बोरी में युवक का शव)

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह लभराखुर्द गांव का एक व्यक्ति बकरी चराते हुए यश पोल्ट्री फॉर्म के पास स्थित लिफ्ट एरिगेशन कुएं के पास पहुंचा। कुएं में पानी कम होने के कारण उसे एक बोरी दिखाई दी, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। संदेह होने पर उसने तुरंत कोटवार को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रस्सी की मदद से बोरी को कुएं से बाहर निकाला। (महासमुंद बोरी में युवक लाश)

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने रस्सी की मदद से बोरी को बाहर निकाला। बोरी खोलने पर अंदर एक युवक का शव मिला, जिसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि शव को छिपाने के लिए सुनियोजित तरीके से पैरों को मोड़कर दो बोरियों में भरा गया था।

20 से 25 दिन पुराना लाश (Mahasamund bori me lash)

इन बोरियों में बड़े पत्थर, बोल्डर और मुरूम भरे गए थे, ताकि शव पानी में डूबा रहे और सतह पर न आ सके। बोरियों को महिला की साड़ी के टुकड़ों से कसकर बांधा गया था। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने हत्या के बाद शव को छिपाने की पूरी योजना बनाई थी।

फॉरेंसिक जांच के अनुसार, शव लगभग 20 से 25 दिन पुराना है। पानी में डूबे रहने के कारण शरीर का अधिकांश हिस्सा अधिक सड़ा नहीं है, लेकिन सिर का हिस्सा पूरी तरह गल चुका है। इस कारण मृतक की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। (Mahasamund dead body found in well)

शव के सिर और कंधे के पीछे गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जो हत्या की ओर स्पष्ट संकेत देते हैं। पुलिस एक से अधिक लोगों के हत्या में शामिल होने की आशंका जता रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

महिला के कपड़े और खून से सने सामान बरामद

शव के पास खून से सनी शर्ट, महिलाओं का लेगिंग बरामद हुआ। टी-शर्ट की जेब से 100 और 200 रुपए के नोट मिले। एक गुलेल भी बरामद हुआ। महिला के कपड़ों की मौजूदगी से नए एंगल पर जांच शुरू हुई।


CCTV और गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं पूरे जिले के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि शव को यहां तक लाने वालों की पहचान की जा सके।

हत्या में कई लोगों के शामिल होने की आशंका

पुलिस और फॉरेंसिक टीम का मानना है कि इस हत्याकांड में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। जिस तरह से शव को बोरी में भरकर पत्थरों के साथ कुएं में फेंका गया, वह अकेले व्यक्ति के बस की बात नहीं लगती। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए हर पहलू पर गहराई से छानबीन की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *