CG Rape: रॉन्ग रॉन्ग नंबर से शुरू हुई बातचीत, फिर नाबालिग को ग्वालियर बुलाकर किया रेप

CG Rape: बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में रॉन्ग नंबर के जरिए नाबालिग से पहचान कर उसे ग्वालियर बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अजय प्रजापति को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रॉन्ग नंबर से शुरू हुई बातचीत

पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय प्रजापति की पहचान नाबालिग युवती से रॉन्ग नंबर के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ग्वालियर बुलाया और वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

Rape

परिजनों की शिकायत पर शुरू हुई जांच

घटना के बाद नाबालिग के परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट डौंडी थाने में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और नाबालिग की तलाश के साथ आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाया।

Rape

ग्वालियर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के ग्वालियर स्थित घर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद डौंडी पुलिस की टीम ने ग्वालियर पहुंचकर आरोपी अजय प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया और उसे बालोद लाया गया।

पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *