CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई पुलिकर्मियों का तबादला; देखें लिस्ट-

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (भापुसे) ने 3 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राकेश कुमार साहू को रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी झगराखांड बनाया गया है। साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

वहीं निरीक्षक वासुदेव परगनिहा को झगराखांड थाना प्रभारी के पद से हटाकर थाना प्रभारी चिरमिरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह उप निरीक्षक विजय सिंह, जो वर्तमान में थाना प्रभारी चिरमिरी के पद पर पदस्थ थे, उन्हें जनकपुर के थाना प्रभारी बनाया गया है।

देखें लिस्ट- (MCB Police Transfer list)

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (भापुसे) ने 3 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *