Bango Dam: दोस्तों से शर्त लगाकर बांगो डैम में लगाई छलांग; युवक लापता; 48 घंटे बाद भी तलाश जारी

Bango Dam: कोरबा जिले के मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में छलांग लगाने के बाद लापता हुए 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम सोमवार सुबह से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। युवक की तलाश तेज करने के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है।

आधुनिक बोट से चल रहा सर्च ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गोपालपुर निवासी रंजीत यादव अपने दोस्तों के साथ बांगो डैम घूमने गया था। इसी दौरान दोस्तों के बीच बांध में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी, जिसके बाद रंजीत ने पानी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद उसका तैरते हुए वीडियो भी सामने आया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह लापता हो गया।

Bango Dam: कोरबा जिले के मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में छलांग लगाने के बाद लापता हुए 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम सोमवार सुबह से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। युवक की तलाश तेज करने के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है।

प्रशासन ने तेज की तलाश

घटना के बाद से जिला नगर सेना, गोताखोर और स्थानीय प्रशासन लगातार युवक की तलाश में जुटे हैं। आधुनिक बोट की मदद से पूरे बांध क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है। तलाश अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने बांगो बांध का गेट नंबर 2 भी खोल दिया है।

Bango Dam: कोरबा जिले के मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में छलांग लगाने के बाद लापता हुए 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम सोमवार सुबह से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। युवक की तलाश तेज करने के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है।

9 गेट खुले, 41,080 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बांध में लगातार बढ़ रही जल आवक को देखते हुए अब तक कुल 9 गेट खोले जा चुके हैं। सभी गेट मिलाकर 6 मीटर तक खोले गए हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार, गेटों और जल विद्युत संयंत्र के माध्यम से कुल 41,080 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें 32,080 क्यूसेक पानी गेटों से और 9,000 क्यूसेक पानी टरबाइन के जरिए डिस्चार्ज किया जा रहा है।

Bango Dam: कोरबा जिले के मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में छलांग लगाने के बाद लापता हुए 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम सोमवार सुबह से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। युवक की तलाश तेज करने के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है।

हसदेव नदी उफान पर

कोरिया और सूरजपुर जिलों में हुई भारी बारिश के कारण बांगो बांध का जलस्तर 94 प्रतिशत तक पहुंच गया है। बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से हसदेव नदी उफान पर है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर मुनादी कराई है।

कई घरों में घुसा पानी

हसदेव नदी का बढ़ता जलस्तर कोरबा के सीतामढ़ी क्षेत्र में भी असर दिखा रहा है। यहां 8 से 10 घरों में पानी घुस गया है। लोगों ने सुरक्षित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। जलभराव के कारण इलेक्ट्रॉनिक सामान और खाद्य सामग्री को भी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *