NEET UG 2026: NEET परीक्षा रद्द, फिर देने होंगे एग्जाम

NEET 2026

NEET UG 2026: NEET परीक्षा को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। पेपर लीक विवाद के बाद यह फैसला लिया गया है। मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी जाएगी।tcw

नीट परीक्षा रद्द (NEET Exam Cancelled)

NTA द्वारा जारी बयान के मुताबिक, 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। एनटीए ने कहा है कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है। साथ ही जल्द ही नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी।

परीक्षा 3 मई को हुई थी। छत्तीसगढ़ में 19 केन्द्र बनाए गए थे। प्रदेश से लगभग 45,000 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें रायपुर के करीब 9,200 कैंडिडेट्स शामिल थे। उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी।

बता दें कि इस साल देशभर में आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा में करीब 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद कई राज्यों से पेपर लीक (NEET Paper Leak Case) और गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद मामला लगातार विवादों में बना हुआ था।

फिर देने होंगे एग्जाम (NEET Re Exam 2026)

NTA ने जानकारी दी है कि स्‍टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन नहीं करना होगा। पिछले एग्‍जाम सेंटर्स में भी कोई बदलाव नहीं होगा। रीएग्‍जाम के लिए नए एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा में शामिल छात्रों की फीस भी वापस की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *