Raipur Murder: राजधानी रायपुर के आरंग में नेशनल हाईवे-53 पर स्थित लवली ढाबा के स्टाफ क्वार्टर में मंगलवार शाम एक युवक की हत्या का मामला सामने आया। ढाबा के कमरे में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। मृतक के माथे पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जा रही है।

इस बात पर हुआ विवाद
आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि, ढाबा 2 दिन से बंद है। बंद ढाबा मे उपस्थित एकमात्र मिस्त्री चुनु टंडन पिता केशव टण्डन 35 वर्ष निवासी भाटापारा तुमगाँव जिला महासमुन्द क़ो संदेह के आधार पर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया। उसने बताया कि वह जब ढाबा में आया तो अज्ञात व्यक्ति ढाबा के पीछे स्टाफ क्वार्टर में था। जिसे वहाँ से जाने की बात पर उसका विवाद हुआ और चुन्नू टंडन (Chunu Tandan Arrest) ने लकड़ी के बत्ते से उसके सिर पर वारकर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 साल बताई जा रही है। वह किसी ट्रक का हेल्पर लग रहा है जो रुकने के लिये जगह ढूँढ रहा था। अज्ञात मृतक की पहचान हेतु पुलिस पतासाजी कर रही है। मामले में पुलिस हत्या का प्रकरण के तहत कार्रवाई कर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
