रायपुर में पति-पत्नी ने आत्मदाह की कोशिश की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पति कच्चे मकान की छत पर चढ़ गया, फिर खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की है। हालांकि, कोई बड़ी घटना होने से पहले ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उसे रोक लिया।
बता दें, राजस्व अमला कोर्ट के आदेश पर आज सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उत्कल बस्ती इलाके में एक घर को खाली कराने पहुंचा था. इसी दौरान घर में रहने वाले दशरथ सोना और उसके परिवार ने काफी हंगामा किया.
दशरथ सोना ने बताया की हमारा घर हमसे जबरदस्ती छीना जा रहा है. हमारे पिता जी ने घर को दस साल पहले लिया था. लेकिन आज जबरदस्ती, बिना सरकार के निर्देश के घर को पूरी बस्ती को बल पूर्वक हटाया जा रहा है.
फिलहाल कार्रवाई स्थगित- तहसीलदार
इस मामले को लेकर रायपुर तहसीलदार पवन कोसमा का कहना है कि, उन्हें कलेक्ट्रेट के प्राधिकृत अधिकारियों के निर्देश के बाद मकान खाली करवाने पहुंचे थे। जिसके बाद मकान में रहने वाले लोगों ने विरोध किया है। फिलहाल टीम ने कब्जा लेने की कार्रवाई को स्थगित कर दिया है। बताया गया कि मामला हाईकोर्ट में है।


