CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कहीं आपका क्षेत्र भी तो शामिल नहीं

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेषकर बिलासपुर और सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जबकि रायपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्रों में वर्षा की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके साथ ही मानसून द्रोणिका भी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ओर सक्रिय है, जिससे राज्य में वर्षा की गतिविधि बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिक SP चंद्रा ने बताया कि आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः चरम उत्तर छत्तीसगढ़ संभावित है। प्रबल मानसूनी तंत्र के उत्तर छत्तीसगढ़ के उपर स्थित होने के कारण वर्षा की गतिविधि में कमी होने की उम्मीद है।

रायपुर में आज का मौसम 

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। आज रायपुर में तापमान 24 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *