CG Temple Theft: मंदिर में बड़ी चोरी, दानपेटी समेत सोने-चांदी के जेवरात किए पार चोर

CG Temple Theft: बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर स्थित कालीबाड़ी काली मंदिर में चोरों ने देर रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मंदिर की दानपेटी में रखी नगदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी कर ले गए। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मंदिर के पीछे से घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 2 बजे दो चोर मंदिर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। उन्होंने सबसे पहले दानपेटी में रखी नगदी पर हाथ साफ किया। इसके बाद मंदिर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी चोरी कर फरार हो गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोरी हुए नगदी और जेवरात की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

2 संदिग्ध CCTV में कैद

चोरी से पहले आरोपियों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ करने की भी कोशिश की। इसके बावजूद दो संदिग्ध कैमरे में कैद हो गए। अब पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मंदिर के अलावा आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *