CG Fraud: ठगी के आरोपी को पकड़ने पीड़ित के खर्च पर फ्लाइट से दिल्ली गई पुलिस, TI समेत 8 सस्पेंड

CG Fraud: 50 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रेन की बजाय फ्लाइट से दिल्ली जाना कटघोरा पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम को भारी पड़ गया। विभागीय नियमों का उल्लंघन करने पर बिलासपुर रेंज के आईजी ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

CG Fraud: 50 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रेन की बजाय फ्लाइट से दिल्ली जाना कटघोरा पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम को भारी पड़ गया। विभागीय नियमों का उल्लंघन करने पर बिलासपुर रेंज के आईजी ने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

ठगी के आरोपी की तलाश में गई थी टीम

जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना क्षेत्र में एक वाहन एजेंसी संचालक से करीब 50 करोड़ रुपए की ठगी हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही थी। साइबर थाना की मदद से आरोपी की मोबाइल लोकेशन दिल्ली में मिलने के बाद संयुक्त टीम को रवाना किया गया।

बिना अनुमति फ्लाइट से पहुंचे दिल्ली

कटघोरा थाना प्रभारी मोती पटेल के नेतृत्व में विवेचना अधिकारी राम पांडेय, आरक्षक प्रदीप राठौर, प्रधान आरक्षक गोपाल यादव, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, साइबर थाना के प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा, सुशील यादव और लाइन में पदस्थ आरक्षक प्रशांत सिंह दिल्ली गए। विभागीय नियमों के अनुसार टीम को ट्रेन से यात्रा करनी थी, लेकिन बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के सभी फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे।

पीड़ित ने उठाया यात्रा का खर्च

बताया गया कि दिल्ली आने-जाने का हवाई यात्रा खर्च पीड़ित वाहन एजेंसी संचालक ने वहन किया। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर वापस लौट आई, लेकिन मामले की जानकारी बिलासपुर रेंज के IG रामगोपाल गर्ग तक पहुंच गई।

TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

मामले को अनुशासनहीनता मानते हुए आईजी ने थाना प्रभारी मोती पटेल सहित संयुक्त टीम में शामिल सभी 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद विभाग में भी चर्चा का माहौल है।

SP ने कही यह बात

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने बिना अनुमति हवाई जहाज से यात्रा की थी। विभागीय नियमों के उल्लंघन के मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की आगे भी जांच जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *