Janjgir Champa Gang Rape: बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई नाबालिग से 4 बदमाशों ने किया गैंगरेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, तीन गिरफ्तार

Jashpur Gangrape

Janjgir Champa Gang Rape: जांजगीर चांपा जिले से नाबालिग से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। यहां चार युवकों ने शिवरीनारायण घूमने गई 16 साल की आदिवासी नाबालिग युवती को जंगल में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वही एक फरार है।

बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप

दरअसल, यह पूरा मामला जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। पामगढ़ में रहकर 11वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली 16 वर्षीया आदिवासी छात्रा अपने बॉयफ्रेंड और उसके एक दोस्त के साथ 9 सितंबर की शाम को शिवरीनारायण (Shivrinarayan Gang Rape) घूमने गई थी। शिवरीनारायण पहुँचने से पहले राहौद के पास बस्ती के बाहर जंगल में बैठकर खाना पीना कर रहे थे।

4 बदमाशों ने किया नाबालिग से गैंगरेप (Minor Gang Rape Janjgir Champa)

इसी दौरान चार बदमाश वहां आ गए और नाबालिग, उसके ब्वॉयफ्रेंड तथा उसके दोस्त के साथ मारपीट कर पैसे भी छीन लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने जंगल में ले जाकर ब्वॉयफ्रेंड और दोस्त को पेड़ से बांध दिया और युवती से बारी बारी से दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया।

Minor Gang Rape Janjgir Champa

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

वीडियो के जरिए आरोपी नाबालिग को ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करने लगे। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत शिवरीनारायण थाने की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

शिवरीनारायण घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *