CG Breaking: महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB Murder) जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र के सरभोका (Sarbhoka) गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत पति ने खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

शराबी पति ने पत्नी की हत्या (husband kills wife Sarbhoka village MCB)
घटना की जानकारी मिलते ही नागपुर चौकी प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थल का निरीक्षण कर महिला के शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी रामनरेश गुप्ता ने बताया कि मृतका की पहचान कौशल्या चेरवा (Kaushalya Cherwa murder) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पति श्रीराम चेरवा को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी को थाने में बंद कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी शराब का आदी था और आए दिन घर में विवाद करता रहता था। उन्होंने प्रशासन से आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

