Raipur Breking: दिवाली से पहले राजधानी में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचोली स्थित “शान-ए-पंजाब” ढाबा में छापा मारकर विभाग ने 36 लीटर अवैध शराब जब्त की है।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरपाल सिंह चावला के रूप में हुई है, जो ग्राम चिचोली का ही निवासी है। विभाग ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और अवैध शराब को जब्त कर लिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान 36 लीटर अवैध मदिरा मिली। इसमें 160 नग देशी मसाला शराब (शोले ब्रांड) और 40 नग विदेशी व्हिस्की (जिप्सी ब्रांड) शामिल हैं। बेचने के लिए शराब की यह खेप ढाबे में अवैध रूप रखी गई थी।
प्रशासन लगातार अलर्ट मोड में
कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। आबकारी विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि अवैध शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी। इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
