Baloda Bazar News: गाय के बछड़े पर चाकू से हमला, आक्रोशित लोगों ने किया बंद का आव्हान, आरोपी गिरफ्तार

Baloda Bazar News:

Baloda Bazar News: भाटापारा के संकरी बाजार में गाय के बछड़े पर धारदार चाकू से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आते ही शहर में तनाव फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही गौसेवकों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने भाटापारा बंद का आह्वान किया।

आक्रोशित लोगों ने भाटापारा शहर थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला गंभीर होता देख पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

हिंदू संगठनों ने हटरी बाजार में मांस बिक्री पर रोक लगाने तथा उसे शहर के बाहर शिफ्ट करने की मांग भी की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *