Korba News: बिहार के युवक को छत्तीसगढ़ की लड़की से हुआ प्यार, कट्टा लेकर मिलने पहुंचा; फिर होटल में…

Korba News

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन गेम Free Fire खेलते-खेलते बिहार के एक युवक को कोरबा की लड़की से प्यार हो गया। युवती से मिलने वह बिहार से कोरबा पहुंच गया और श्री राम डोमेट्री होटल के रूम नंबर 103 में ठहरा। इस दौरान पुलिस की अचानक हुई जांच में युवक के पास से कट्टा और कारतूस बरामद किए गए। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने होटल में दबिश देकर युवक राहुल सिंह को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ऑनलाइन गेम Free Fire के दौरान उसकी कोरबा की एक युवती से दोस्ती हुई थी। बातों-बातों में यह दोस्ती प्यार में बदल गई और मिलने के इरादे से वह सीधे कोरबा पहुंच गया।

आदतन अपराधी है आरोपी युवक

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी राहुल सिंह बिहार का आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोरबा पुलिस ने इस मामले में बिहार पुलिस से भी संपर्क कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *