Raigarh REO Death: रायगढ़ में REO की मौत मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए थे करंट तार, भेजे गए जेल

Raigarh REO Death:

Raigarh REO Death: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कृषि विस्तार अधिकारी (REO) की करंट लगने से मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है, जहां जंगली सुअर का शिकार करने के लिए अवैध रूप से बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से अधिकारी की जान चली गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा गांव के खम्हार निवासी लाल कुमार साहू (40 वर्ष) बहमा के गुडुबाहाल में कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर काम कर रहे थे। 12 अक्टूबर की रात को चाचा के बेटे आलोक साहू के साथ वह अपने खेत की रखवाली के लिए गए थे। तभी वह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने जंगली सुअरों का शिकार करने के लिए अवैध रूप से करंट तार बिछाया था।

दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने जांच के दौरान दो संदिग्धों, खम्हार निवासी जोसेफ मिंज (40 साल) और सोनू एक्का (26 साल) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने करंट तार लगाने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *