CG News: मटकी फोड़ कार्यक्रम में नशे में क्रेन पर चढ़ा युवक, देखें VIDEO

CG News: बलरामपुर जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान नशे की हालत में एक युवक क्रेन पर चढ़ गया। युवक के ऊंचाई पर पहुंचने से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

CG News: बलरामपुर जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान नशे की हालत में एक युवक क्रेन पर चढ़ गया। युवक के ऊंचाई पर पहुंचने से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। जैसे ही लोगों को युवक के क्रेन पर चढ़ने की जानकारी मिली, वहां हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

नशे में क्रेन पर चढ़ा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक शराब के नशे में क्रेन पर काफी ऊंचाई तक चढ़ गया था। उसे देखकर नीचे मौजूद लोगों में डर फैल गया। आयोजकों और मौजूद लोगों ने युवक को नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान क्रेन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

युवक के नीचे आने के बाद आयोजकों ने उसे पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *