CG Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र के कारखाना मोहल्ला निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता, जनपद सदस्य और ठेकेदार अक्षय गर्ग की हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

कटघोरा निवासी और भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के पीछे चुनाव में हार और कार्यक्रम में फोटो न छपने जैसे कारण थे। पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया कि अक्षय गर्ग हत्याकांड में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया कि बड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है, जिसके जरिए आरोपी भाजपा नेता अक्षय गर्ग तक पहुंचे थे।

गौरतलब है कि पूरी उपरोड़ा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की मंगलवार की सुबह हत्या कर दी गई थी। एक काली कार में सवार होकर चार लोग पहुंचे और अक्षय गर्ग पर बिना बातचीत किए धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अक्षय गर्ग को कटघोरा के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना ने कोरबा जिले को हिला कर रख दिया।

बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला भी घटना स्थल पर पहुंचे। कटघोरा बंद कर इस हत्याकांड का विरोध किया गया। पुलिस की टीम ने मामले का राज साफ करने के लिए कड़ी मशक्कत की और 4 आरोपी को गिरफ्तार कर लिए गए।
CG Murder: भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, 3 नकाबपोशों ने दिया घटना अंजाम
