CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में धान खरीदी कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो पटवारियों को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील रामचंद्रपुर में पदस्थ पटवारी बंधन राम और तहसील रामानुजगंज में पदस्थ पटवारी विजय यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
आदेश में उल्लेख किया गया है कि धान खरीदी वर्ष 2025-26 के दौरान संबंधित पटवारियों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं किया गया। यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियमों का उल्लंघन है। मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत यह कार्रवाई की है।
निलंबन अवधि के दौरान पटवारी बंधन राम का मुख्यालय तहसील कार्यालय कुसमी तथा पटवारी विजय यादव का मुख्यालय तहसील कार्यालय शंकरगढ़ निर्धारित किया गया है। साथ ही दोनों निलंबित पटवारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
देखिए आदेश-


