CG Murder: पत्नी ने नाखून से पति को नोचा, फिर गला दबाकर की हत्या !

CG Murder:

CG Murder: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी द्वारा पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।tcw

 

पुलिस के अनुसार, मृतक तामेश्वर पारकर और उसकी पत्नी लक्ष्मी बाई पारकर के बीच 27 जुलाई 2025 को काम पर जाने और पैसों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान पत्नी बिना बताए काम पर चली गई थी, जिससे पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि जब पति काम से वापस लौटा और पत्नी से सवाल किए, तो दोनों के बीच झगड़ा और बढ़ गया। इसी दौरान विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि लक्ष्मी बाई ने हाथ और नाखूनों से पति को चोट पहुंचाई और गला दबा दिया।

घटना के बाद घायल तामेश्वर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए और मौत का कारण हत्यात्मक बताया गया।

मामले में पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में सोमनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी लक्ष्मी बाई पारकर (34) निवासी ग्राम अंजोरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *