50 Naxalites Arrested: हिड़मा की मौत के बाद 50 नक्सली गिरफ्तार

50 Naxalites Arrested: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका लगा है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई के बीच बस्तर और आंध्र प्रदेश बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए लगभग 50 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 एसजेडसीएम (SZCM) के टॉप नक्सली भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, जिस इलाके में मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान नक्सली लीडर माडवी हिड़मा की पत्नी सहित 6 नक्सलियों को ढेर किया गया था, उसी क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों ने फिर से सात नक्सलियों को मार गिराया। यह कार्रवाई नक्सल संगठन के लिए बड़ा नुकसान मानी जा रही है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में जगरगुंडा और केरलापाल एरिया कमेटी का प्रमुख नक्सली कमांडर लखमा, और कई वर्षों से सक्रिय कुख्यात नक्सली मदन्ना उर्फ़ जग्गु दादा भी शामिल है। इसके अलावा इलाके में चर्चित एरिया कमांडर सोड़ी मनीला को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *