Bilaspur Farmer Death: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मोहनभाठा इलाके में जंगली सूअरों के हमले से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रदीप गुप्ता के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह सुबह अपने फार्म में टहलने निकले थे, तभी अचानक जंगली सूअरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. हमले में उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं.

परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार, 4 दिन पहले फार्म में काम करने वाले एक मुंशी पर भी जंगली सूअरों ने हमला किया था. क्षेत्र में केले की फसल हटाए जाने के बाद जंगली जानवरों की गतिविधि बढ़ गई थी, जिससे खतरा और अधिक बढ़ गया.
