Bilaspur Factory Fire: पेंट-पुट्टी फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर; देखिए भयावह वीडियो-

Bilaspur Factory Fire:

Bilaspur Factory Fire: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अनव इंडस्ट्री फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. फैक्ट्री में वॉल पेंट, पुट्टी और टाइल्स का निर्माण किया जाता है. आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया.

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री के भीतर रखे केमिकल्स, पेंट और पुट्टी के कारण आग तेजी से भड़की और देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई. फैक्ट्री से उठता काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक नजर आया.

देखिए भयावह वीडियो-

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने फैक्ट्री परिसर को तुरंत खाली करा लिया और आसपास के इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके. स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *