CG Transfer: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारियों को विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह व्यवस्था प्रशिक्षण अवधि तक प्रभावी रहेगी।
![]()
इन अधिकारियों की पोस्टिंग
- कुनाल मिश्रा को उप वनमंडलाधिकारी अंबिकापुर, वनमंडल सरगुजा में पदस्थ किया गया है।
- मृगजा जालिंदर यादव को उप वनमंडलाधिकारी कटघोरा, वनमंडल कटघोरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- परख सारडा को उप वनमंडलाधिकारी सुकमा, वनमंडल सुकमा में पदस्थ किया गया है।
- प्रीति यादव को उप वनमंडलाधिकारी उत्तर नारायणपुर, वनमंडल नारायणपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
- यशस्वी मौर्य को उप वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव, वनमंडल राजनांदगांव में पदस्थापना मिली है।
वन विभाग के आदेश के अनुसार प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी प्रशिक्षु अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे यथास्थिति उसी उप वनमंडल में पदस्थ रहेंगे।

