Raipur Breaking : जेल से रिहा हुए चैतन्य बघेल, समर्थकों में जबरदस्त नारेबाजी

जेल से रिहा हुए चैतन्य बघेल, समर्थकों में जबरदस्त नारेबाजी

Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है। 170 दिन बाद चैतन्य बघेल जेल से अपने घर के लिए जा रहे हैं। हाईकोर्ट से कल जमानत मिलने के बाद वह आज शनिवार 3 जनवरी को जेल से बाहर आए। (चैतन्य बघेल जेल से रिहा)

आपको बता दें चैतन्य बघेल करीब 170 दिनों से शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद थे। उन्हें 18 जुलाई 2025 को उनके जन्मदिन के दिन ईडी ने गिरफ्तार किया था। अब वह भूपेश बघेल के पोते के जन्मदिन पर रिहा हुए हैं। (Chaitanya Baghel Jail Se Riha)

चैतन्य बघेल की रिहाई की खबर मिलते ही रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

देखिए वीडियो –

https://www.facebook.com/share/r/17u6kRBK64/

Raipur Breaking: चैतन्य बघेल जेल से रिहा, हाईकोर्ट ने दी जमानत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *