CG Breaking: छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. 5वीं कक्षा की परीक्षा 16 मार्च से और 8वीं कक्षा की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से आयोजित की जाएंगी. इसी बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. (5वीं 8वीं का कोई भी छात्र फेल नहीं होगा)

स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा. (5th 8th Student No Fail CG) विभाग के निर्णय के अनुसार, यदि कोई छात्र मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाता है तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का अवसर दिया जाएगा. इसके बाद भी असफल रहने पर छात्र को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा. (5वीं 8वीं परीक्षा)
16 मार्च से 5वीं, 17 मार्च से 8वीं की परीक्षा
घोषित समय-सारणी के अनुसार 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से और 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से प्रारंभ होगी. छत्तीसगढ़ में इसी शैक्षणिक सत्र से कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा आयोजित की जा रही है. साय कैबिनेट के फैसले के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं. प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश भेज दिए गए हैं.
