GPM Teacher Suspended: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक शिक्षक को बच्चों की पढ़ाई छोड़कर ठेकेदारी करने पर निलंबित कर दिया गया है। सहायक शिक्षक सुधीर कुमार राय के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने यह कार्रवाई की है।

स्कूल में पढ़ाने छोड़ ठेकेदारी (Teacher Turned Contractor)
बता दें, कि सुधीर कुमार राय (Sudhir Kumar Rai Suspend) बच्चों को पढ़ाने की बजाय सीसी रोड और पुलिया निर्माण में लगे रहते थे। शिक्षण कार्य की जिम्मेदारी उन्होंने दूसरे व्यक्ति को सौंप दी थी। लगातार शिकायतों के बाद जब जांच हुई तो आरोप सही पाए गए।
DEO ने किया निलंबित (DEO Suspension order)
मामले में DEO ने (DEO Suspend Teacher) तत्काल प्रभाव से सुधीर कुमार राय को निलंबित कर दिया। आदेश में कहा गया है कि शिक्षक ने सेवा आचरण नियम 1965 और 1966 का उल्लंघन किया है। निलंबन अवधि में उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और उन्हें मुख्यालय में रहना अनिवार्य होगा। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी चलेगी।

शिक्षा विभाग का सख्त
इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि कर्तव्यों की अवहेलना करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इससे पहले भी कई कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं।
