CG Polytechnic Exam 2026: प्री-पॉलिटेक्निक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इतने तारीख तक भरें फॉर्म

CG Polytechnic Exam 2026

CG Polytechnic Exam 2026: छत्तीसगढ़ में प्री-पॉलिटेक्निक परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Vyapam CG) ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जारी शेड्यूल के अनुसार उम्मीदवार 17 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 18 से 20 अप्रैल तक आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा। (Pre Polytechnic Exam CG)

पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें 10वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट http://vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं और विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य होगा। हालांकि छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए राहत की बात यह है कि परीक्षा में शामिल होने पर उनका शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा।
व्यापम द्वारा प्रवेश पत्र 27 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे, जबकि परीक्षा का आयोजन 7 मई 2026 (गुरुवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *