Bilaspur Murder: बेटे ने फावड़े से बुजुर्ग पिता की नृशंस हत्या, शव के किए कई टुकड़े; मंजर देख कांप जाएगी रूह

Bilaspur Murder

Bilaspur Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मन्नडोल गांव में पैसों के विवाद में एक बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता की फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं आरोपी ने शव के कई टुकड़े भी कर दिए.

 

मृतक की पहचान 70 वर्षीय मनराखन ध्रुव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटा नीतू ध्रुव (40) है. जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपने पिता से पैसों की मांग की थी. पिता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर वह आपा खो बैठा और फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर पिता की हत्या कर दी. हमले में पिता की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव के कई टुकड़े भी किए, जिससे पूरे घर का फर्श खून से सन गया.

नशे का आदी था आरोपी बेटा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेटा नशे का आदी है और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *