Raipur airport news: रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट संचालन संकट गहराता जा रहा है। सोमवार सुबह 11 बजे तक शहर से उड़ान भरने वाली 6 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। इनमें 5 इंडिगो एयरलाइंस की हैं। रायपुर से मुंबई की 2, हैदराबाद की 2 और बेंगलुरु की 1 फ्लाइट कैंसिल हुई है।
इसी तरह रायपुर आने वाली 5 फ्लाइट्स भी रद्द हुई हैं, जिनमें 4 इंडिगो की थीं। एक फ्लाइट बेंगलुरु से और तीन हैदराबाद से आने वाली थीं।ये सभी आंकड़े आज सुबह 11 बजे तक के हैं। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि दिनभर में और भी फ्लाइटें कैंसिल, डायवर्ट या डिले हो सकती हैं। तीन दिन में 54 फ्लाइट रद्द हो चुकी है।

जवाबदारी से भागे जिम्मेदार
यात्रियों को न इंडिगो एयर लाइंस से और न ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी की ओर कोई जवाब दिया जा रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर के के लहरे कॉल का जवाब नहीं दे रहे। मीडिया ने संपर्क किया तो मीटिंग का हवाला देकर कॉल कट दिया। इसके बाद कॉल पिक नहीं किया। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से भी कोई जिम्मेदार बात करने को तैयार नहीं है।
Indigo ने 11 फ्लाइट्स cancel
फ्लाइट कैंसिलेशन का सिलसिला लगातार जारी है। पांचवें दिन शनिवार को Indigo ने 11 फ्लाइट्स बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दीं।यात्रियों ने फोन, ई-मेल और एसएमएस के जरिए संपर्क किया तो एयरलाइन की ओर से केवल एक जवाब मिला—“टिकट का पैसा रिफंड कर देंगे।”
