Korba News: गले में सिक्का फंसने से 8 साल के मासूम की मौत, अस्पताल ले जाते वक्त थमी सांस

Korba News

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम बच्चे की सिक्का निगलने से मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

मृतक की पहचान शिवम सारथी के रूप में हुई है, जो केजी-2 का छात्र था। दरअसल, धरमजयगढ़ (रायगढ़) निवासी मदन सारथी अपने बेटे शिवम के साथ कोरबा के गोढ़ी गांव में रुके हुए थे। इसी दौरान खेलते-खेलते शिवम ने गलती से एक सिक्का निगल लिया। सिक्का उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी सांसें रुकने लगीं।

परिजनों ने तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति बताते हुए कहा कि यहां इलाज संभव नहीं है। बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए और जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और हर कोई बच्चे की असमय मौत से स्तब्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *