Bilaspur Crime News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तालाब में एक युवक की संदिग्ध हालत में तैरती लाश मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के शरीर में गंभीर चोट के निशान हैं और लाश को भारी पत्थर से बांधा गया है। जो स्थिति है, हत्या के बाद लाश को पत्थर से बांधकर तालाब में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की पहचान –
मृतक की पहचान पोल्ट्री फार्म संचालक के रूप में हुई है, जो बीते एक सप्ताह से लापता था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कोटा थाना क्षेत्र के घोरामार गांव की है। जहां ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक युवक की संदिग्ध लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि, युवक की लाश पर भारी पत्थर बंधा हुआ है, शरीर में गंभीर चोट के निशान हैं। युवक की लाश तालाब से बाहर निकाली गई।
पिछले माह से था लापता –
मृतक की पहचान गांव के ही पोल्ट्री फार्म संचालक धीरज साहू के रूप में हुई। धीरज बीते 30 नवम्बर से लापता था। आखरी बार वो घर से पोल्ट्री फार्म जाने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया। परिजनों ने धीरज की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के भेज दिया गया है। जिस तरह धीरज के शरीर में गंभीर चोट और बॉडी में भारी पत्थर बंधी हुई मिली है। प्रारम्भिक जांच में हत्या कर लाश तालाब में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर प्रकरण की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
