Durg Murder Case: दुर्ग| छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ के उतई थाना अंतर्गत करगाडीह रोड पर पुरई में सोमवार सुबह एक युवती की जली हुई लाश मिली है। सुबह- सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने लाश को नहर के पास पड़े हुए देखा। इसे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
सुबह ग्रामीणों ने देखा
सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों के पास आग से झुलसे शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल को घेराबंद कर जांच शुरू कर दी।

घातक हथियार से हत्या की आशंका
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की पहले धारदार हथियार से हत्या की गई होगी, उसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को आग के हवाले किया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है, जो घटनास्थल से सबूत जुटाने में जुटी हुई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है।

लोगों की उमड़ी भीड़
घटना पउवारा मुख्य मार्ग के पास होने से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा भी किया गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
