Raipur News: राजधानी रायपुर से दर्दनाक खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल, टाटीबंध के दो छात्र ब्लू वाटर में नहाने के दौरान डूब गए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 छात्रों ने स्कूल बंक किया और मौज-मस्ती के लिए एयरपोर्ट के पास स्थित ब्लू वाटर पहुंचे थे।
रायपुर ब्लू वाटर में डूबे दो छात्र (Raipur Blue Water two students drowned)
नहाते समय दो छात्र जयेश साहू और मृदुल वंजारिया, जो कक्षा 10वीं के छात्र हैं, गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। (Raipur Blue Water me do Chatra dube)
पहले देखिए इन तस्वीरों को…





जयेश साहू अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। अब मौत के बाद परिवार मातम का माहौल है। मां-बाप ने छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लापरवाही बरतने के और सख्त कार्रवाई की मांग की है।जयेश साहू बहुत अच्छा क्रिकेट खेलता था परिवार वाले चाहते थे कि आगे चलकर क्रिकेटर बने। (Raipur Blue Water Accident)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्र आपस में मस्ती करते हुए अचानक गहरे पानी की ओर बढ़ गए, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। अन्य छात्रों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
फिलहाल रेस्क्यू टीम कड़ी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों की लाश को ब्लू वाटर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Raipur Breking: रायपुर ब्लू वाटर में डूबे दो छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
