Raipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवा रायपुर दौरे के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। उनकी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। (Head constable Death Raipur)

बता दें, 51 वर्षीय फुलजेश पन्ना जशपुर जिले के मूल निवासी थे और वर्तमान में कांकेर पुलिस लाइन में पदस्थ थे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी निभाते समय प्रधान आरक्षक की अचानक तबीयत खराब हो गई। साथी जवानों ने उन्हें तुरंत रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज की गई है।(PM Modi security duty Head constable death)

