CG DA Hike: छत्तीसगढ़ में IAS, IPS और IFS अधिकारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता

CG DA Hike

CG DA Hike: छत्तीसगढ़ सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद राज्य में कार्यरत IAS, IPS और IFS अधिकारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

tcw

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह लाभ अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के साथ-साथ न्यायिक सेवा के अधिकारियों और बिजली कंपनी के कर्मचारियों को भी मिलेगा। सरकार के इस फैसले से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

वहीं दूसरी ओर राज्य संवर्ग के अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स अब भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार के समान DA दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

सरकारी कर्मचारियों के बीच अब यह चर्चा तेज हो गई है कि राज्य सरकार जल्द ही अन्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इसे लेकर सभी की नजरें सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *