Raipur News : लव,सेक्स,धोखा ! आधी रात को गर्भवती प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड का किया खौफनाक कत्ल

Raipur News : लव,सेक्स,धोखा ! आधी रात को गर्भवती प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड का किया खौफनाक कत्ल

रायपुर। Raipur News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने सभी को हिला दिया। 16 वर्षीय नाबालिग युवती ने अपने प्रेमी से शादी की जिद की, लेकिन जब प्रेमी ने साफ इंकार कर दिया और उल्टा गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा, तो मामला खून-खराबे में बदल गया।

दरअसल, बिलासपुर निवासी मोहम्मद सद्दाम का नाबालिग से पिछले दो साल से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि युवती गर्भवती हो गई। गर्भ ठहरने के बाद युवती ने शादी की मांग की, लेकिन सद्दाम बार-बार टालमटोल करता रहा। इसके बाद उसने युवती को गर्भपात कराने के लिए धमकाया।

घटना की रात दोनों रायपुर के एक लॉज में पहुंचे थे। वहां युवती ने गर्भपात से इंकार कर दिया और शादी पर जोर दिया। इसी बात को लेकर झगड़ा इतना बढ़ा कि नाबालिग प्रेमिका ने गुस्से में आकार देर रात सद्दाम की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद नाबालिग मौके से फरार बिलासपुर पहुंची । तत्पचात उसने अपनी माँ को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुरे मामले का खुलासा हुआ। रायपुर पुलिस को सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पहुंचकर पहले शव को कब्जे में लिया, फिर मामले की जाँच करने के बाद बड़ा खुलासा किया।

मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद सद्दाम बिहार का रहने वाला था और उसकी प्रेमिका बिलासपुर की. दोनों के पिछले ढाई सालों से रिलेशनशिप में थे. इसी दौरान उसके बीच संबंध भी बनते रहते थे. जिससे नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई.

फ़िलहाल पुलिस का कहना है कि शादी से इंकार और गर्भपात की धमकी इस खौफनाक हत्या की मुख्य वजह बनी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *