रायपुर। CG ब्रेकिंग : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार मंगलवार सुबह एक ट्रक से टकरा गई। मंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। कार में मंत्री स्वयं मौजूद थे, लेकिन उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई।
हादसे के बाद पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। कार को नुकसान हुआ है, जबकि मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। बता दें कि आज मंत्री जायसवाल का जन्मदिन है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।
