Shardiya Navratri 2025: 22 सितंबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना का नियम, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

Shardiya Navratri 2025

Shardiya Navratri 2025: आश्विन माह में हर साल श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाने वाली शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है। मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना और व्रत से साधक को सुख-समृद्धि और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

शारदीय नवरात्रि 2025 की तिथि (Shardiya Navratri 2025 Dates)

वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल प्रतिपदा 22 सितंबर को रात 01:23 मिनट से शुरू होकर 23 सितंबर को रात 02:55 मिनट तक रहेगी। इसी के साथ 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होगा।

Shardiya Navratri puja vidhi

 

शारदीय नवरात्रि 2025 में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त (Ghatsthapana Shubh Muhurat)

  • प्रातः मुहूर्त : सुबह 06:09 से 08:06 तक
  • अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:49 से दोपहर 12:38 तक

इन दोनों मुहूर्तों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करना श्रेष्ठ माना गया है।

घटस्थापना के नियम (Ghatsthapana Sthapana Niyam)

  1. प्रातः स्नान के बाद विधिपूर्वक कलश स्थापना करें।
  2. तांबे, चांदी या मिट्टी के पात्र का प्रयोग करें।
  3. व्रत का संकल्प लेकर मां दुर्गा की आराधना करें।
  4. श्रद्धा अनुसार मंदिर में दान करें।

घटस्थापना में इन गलतियों से बचें

  • किसी के प्रति गलत विचार न रखें।
  • वाद-विवाद से दूर रहें।
  • काले कपड़े पहनने से बचें।
  • घर और मंदिर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *