Raipur News: रायपुर में टीचर के डांट-फटकार से 8वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, परिजन बोले- बच्ची को प्रताड़ित किया

Raipur News: रायपुर में कक्षा 8वीं की छात्रा आकांक्षा सेन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर की छात्रा थी। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Raipur News: रायपुर में कक्षा 8वीं की छात्रा आकांक्षा सेन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर की छात्रा थी। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल की एक शिक्षिका के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की शिकायत के बाद आकांक्षा समेत 4 छात्राओं को स्कूल में बुलाकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद छात्राओं से अगले दिन अपने माता-पिता के साथ स्कूल आने के लिए कहा गया।

परिजनों का आरोप है कि स्कूल में छात्रा को डांटा-फटकारा गया और मानसिक रूप से परेशान किया गया, जिससे वह तनाव में आ गई। उनका यह भी कहना है कि छात्रा की मां स्कूल पहुंची थीं, लेकिन उन्हें गेट से ही वापस लौटा दिया गया। उसी दिन शाम को छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद देवेंद्र यादव ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में स्कूल प्रबंधन को संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना चाहिए।

वहीं, स्कूल की प्राचार्य इंद्राणी दुबे ने प्रताड़ना के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि छात्राओं से केवल शिकायत के संबंध में सामान्य पूछताछ की गई थी और उन्हें अपने अभिभावकों के साथ आने के लिए कहा गया था। किसी भी छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार या मानसिक दबाव नहीं बनाया गया।

परिजनों के अनुसार, आकांक्षा पढ़ाई में बेहद होनहार थी और हर वर्ष अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करती थी। छात्रा की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस सभी पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *